

अनिल साहू
हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
सुरजपुर । स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाली मितानिन 16 दिसंबर से काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पर बैठ गए हैं। जिला मुख्यालय के रंगमंच मैदान में बड़ी संख्या में मितानिनों का जमावाड़ा दिखा, मितानिन संघ के हड़ताल में जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।
मितानिन संघ की पदाधिकारी ने बताया की सरकार से लगातार अनुभव के आधार पर संविलियन किए जाने का मांग किया जाता रहा है परंतु सरकार के द्वारा हमारी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जाता है।
मुख्य मांगे
1. सभी मितानिनें और मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन।
2. एस.एच.आर.सी. (State Health Resource Centre) NGO के साथ कार्य करने से इनकार।
3. अन्य किसी भी एस.एच.एस.आर.सी. (State Health System Resource Centre) जैसी संस्थाओं के साथ काम नहीं करने की मांग।
मितानिन संघ ने कहा कि मांगे पुरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखेंगे संघ के द्वारा आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




