

अनिल साहू
बिश्रामपुर-* क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शासन की मंशानुरूप पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन सत्यनारायण जायसवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीता जायसवाल जिला पंचायत सदस्य के द्वारा की गई तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूलाल राजवाड़े जनपद सदस्य, श्रीमती एनवति राजवाड़े अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, श्रीमती कैलासो उपाध्यक्ष, गणमान्य नागरिक मो. इजराइल खान, वरिष्ठ पालक नवल साय सिंह, प्रभु विश्वकर्मा सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय में अध्ययन करने वाले समस्त बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे। विद्यालयीन प्रतिवेदन संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा पढ़ा गया एवं बताया गया कि बच्चों के लिए घर में पढ़ाई का कोना निर्मित करना, छमाही परीक्षा का परिणाम पालकों को बताते हुए बच्चों को पढ़ाई में सहयोग, बच्चों की विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति, शाला में संचालित मध्यान्ह भोजन प्रदानकर्ताओं से पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण हरी सब्जी लेना, कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित होने, बच्चों का आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी तथा शीतकालीन अवकाश आगामी 23 तारीख से 28 तारीख तक होने की जानकारी दिया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए सत्यनारायण जायसवाल द्वारा उपस्थित पालकों को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने, शाम के समय पढ़ने हेतु बैठाने हेतु प्रेरित किया गया। आपने कहा कि स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आज के बच्चे कल के भविष्य निर्माता है अतः आज जितना मेहनत इन बच्चों को पढ़ाने में करेंगे उतना ही सुंदर समाज आने वाले समय में बनेगा। कार्यक्रम में श्रीमती गीता जायसवाल, बाबूलाल राजवाड़े, मो. इसराइल खान द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, पूनम गुप्ता, मध्यान्ह भोजन सहायिका सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया सहित बाल कैबिनेट के मंत्री देव सिंह, अजय विश्वकर्मा, रिंकी राजवाड़े, सुनीता, चित्रकुमारी, रूपा विश्वकर्मा, दीपक कुमार व शिवम विश्वकर्मा सक्रिय रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






