भाजपा मंडल अध्यक्ष बने सुनील साहू भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू….

सूरजपुर/भैयाथान – भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भैयाथान पहुंच कार्यकर्ताओं के मध्य सुनील साहू का नाम भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा की।घोषणा पश्चात करतल ध्वनि व नारों से सभागार गुंजायमान हो गया।मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर नए मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया।

बीते सात दिसंबर को मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के प्रक्रिया को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल रायसुमारी बनाने भैयाथान पहुंचे थे।जहां मंडल अध्यक्ष के दायित्व हेतु 11 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।जिसे एकत्रित कर जिले में जमा कर दिया। जिला संगठन ने रायसुमारी कर तीन नामों का पैनल प्रदेश संगठन को सौंपा था।इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भैयाथान के व्यावसायिक परिसर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच प्रदेश संगठन से मंडल अध्यक्ष हेतु सुनील साहू की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही सभागार में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। जमकर नारेबाजी करते हुए एक दूसरे की मिठाई खिलाई। जुलूस निकालकर हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर पहुंच आशीर्वाद लिया। भैयाथान चौराहा पर आतिशबाजी भी किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने

स्वागत भाषण देते हुए पूरी रूपरेखा बताई। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र गुप्ता ने की।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने भाजपा प्रदेश, जिला संगठन व भटगांव विधायक व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार जताते हुए कहा कि मुझे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करूंगा।पार्टी हित एवं सिपाही के रूप में सदैव खड़ा रहूंगा। उन्होंने मंडल के सभी नेता, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान रामू गोस्वामी, महबूल्ला रजा,राजू प्रताप सिंह,प्रकाश दुबे,रमाशंकर यादव,शांतनु गोयल,लालचंद्र शर्मा,अमन प्रताप सिंह,नेहा तिवारी,राकेश पाठक,हेम सिंह,आशीष गुप्ता,संदीप दुबे,सौरभ साहू,रूपेंद्र कुशवाहा,अभय गुप्ता,

राम कुमार गुप्ता,मनीष यादव सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *