

अनिल साहू
सूरजपुर । जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है हमारे ब्लॉक प्रेमनगर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती हैं।ठंड को देखते हुए ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय साखेनमार(महेशपुर) के प्रधान पाठक अशफाक अली,शिक्षक संत लाल साहू और माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरनगर के शिक्षक रामकिशन राजवाड़े ने मिलकर मानवता का परिचय देते हुए प्राथमिक शाला साखेनमार में अपनी तरफ से बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर ,टोपी ,बेल्ट, टाईऔर शाला के रसोइए और स्वीपर को स्वेटर संकुल प्राचार्य महेशपुर के भजन सिंह मरकाम, व्याख्याता मृत्युंजय पांडेय ग्राम के गणमान्य नागरिक एवम् शाला प्रबंधन समिति सदस्य रामाधार यादव,भुवन सिंह,मोहर साय,गजरूप राजवाड़े,झुन्नू राजवाड़े के हाथों वितरित करवाया।ठंड के वजह से बच्चें भी स्कूल आने में कतराते थे अब स्वेटर मिलने के बाद बच्चें खुशी खुशी प्रतिदिन स्कूल आयेंगे।कड़कड़ाती ठंड में बच्चों को गर्म कपड़े मिलने से ठंड से होने वाली बीमारी से बच सकेंगे।यह पुनीत कार्य कर शिक्षको ने अपनी ओर से मिशाल पेश किया है। इस दौरान शाला के रसोइया स्वीपर,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।





