भेड़िया बाबा प्राकृतिक शिवलिंग मे विधायक ने जलाअभिषेक किया. मांगी सुख समृद्धि कि दुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज 

                                       

 

 ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर

 

आशिक  खान

*महाशिवरात्रि मेला पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोडिया बाबा प्राकृतिक शिव लिंग मे किया जलाभिषेक ।*

 

*मेला स्थल में आयोजन समिति व हिन्दू वाहिनी द्वारा हुआ भंडारे का आयोजन*

 

 

*जागराता कार्यक्रम के साथ रात्रि श्री रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।*

 

*ओड़गी* । महा शिवरात्रि के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय ओडगी से लगा बिहारपुर मार्ग स्थित भोडिया बाबा धाम में सुबह से लेकर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा 360 सीढी चढ़कर बाबा का मत्था टेका इस अवसर पर भोडिया बाबा विकास समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया था, इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा दोपहर से लेकर शाम तक भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया तो वही समिति के द्वारा पंडित लल्लू राजा का भक्ति मय भजन कार्यक्रम आयोजित कराया गया , इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा मत्था टेक कर जगराते का आनंद लिए , कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने अन्य साथियों के साथ बाबा धाम पहुंचकर मत्था टेका एवं समतलीकरण के लिए 5 लाख का घोषणा किया गया , तथा जनपद उपाध्यक्ष श्री शिवबालक राम यादव द्वारा मेला परिसर मे सामुदायिक शौचालय बनवाने का घोषणा किया गया , रात्रि मे श्री राम चरित्र मानस गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया , प्रतियोगिता में पंजीकृत 40 मण्डली मे से 32 मण्डलियां कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें बाल ,बालिका ,महिला व मानस मंडलियो को अलग-अलग प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार तथा सभी मण्डलियो को सान्त्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया,

इसमें प्रज्ञा महिला मंडली प्रथम स्थान पर रही तो वही जागृति महिला मंडली खोड द्वितीय स्थान पर शिव संदेश महिला मंडली तीसरे स्थान पर रही वही मानस मंडली मे मातेश्वरी मानस मंडली इंदरपुर को प्रथम , मानस मंडली गिरिजापुर कोरिया द्वितीय तथा ओम कालेश्वर मानस मंडली गंगौली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, मंडलियों के द्वारा अद्भुत कला एवं भजन से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया,वहीं आयोजन समिति द्वारा पुष्प वर्षा के साथ होली भी मनाया गया,

निर्णायक मण्डल मे श्री ददई राम कुशवाहा, रामभरोष देवांगन, शिवबालक राम यादव, हरिनारायण दुबे, निवासचंद्र कुशवाहा, भुनेश्वर यादव, जगदेव राम, हिमेन्द्र गुर्जर , कपिल देव राजवाडे, ओमप्रकाश राजवाडे, शामिल रहे , तथा आयोजन मे श्री धरमप्रसाद राजवाडे, दानी प्रसाद पाण्डेय, कुलदीप राजवाडे, अवध प्रजापति , परमेश्वर राजवाडे, रामपाल राजवाडे, नारेन्द्र राजवाडे, असीकेवल,ओमप्रकाश, देवसाय , धनेश्वर राजवाडे, उमेश राजवाडे आदि सक्रीय रहे, मेले मे हिन्दू वाहिनी के सदस्य शशांक प्रताप सिंह, मोहन राजवाडे, जय मंगल राजवाडे, अंशू पाण्डेय, सतीश राजवाडे, जितेन्द्र किस्पोट्टा, पिंकू राजवाडे, अविनाश गुर्जर , चंद्रभान राजवाडे द्वारा हलवा प्रसाद का वितरण किया गया, वहीं

विशाल भण्डारे मे विगन राजवाडे, रूद्र राजवाडे, रूपलाल राजवाडे, देवशरण, भिखू राम , चंदन, सत्यनारायण राजवाडे सहित सभी ग्राम वासियों ने सहयोग प्रदान किया,

तथा कार्यक्रम का संचालन प्रदीप द्विवेदी के द्वारा किया गया,

Aashiq khan
Author: Aashiq khan