भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का जन्म उत्सव कुमेलीधाम मे कार्यकर्ताओ के बीच मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो

अंबिकापुर सरगुजा 

 

पाश्चात्य संस्कृति से हटकर मनाया जन्मदिन, मानव सेवा ही जनसेवा है जो मेरा धर्म है-बाबूलाल अग्रवाल

 

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वृद्धजनों व पण्डो जनजाति के बीच पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

 

वृद्धजनों को कंबल वितरित कर कराया वनभोज

 

सूरजपुर-     —-भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वृद्ध जनो के सम्मान व वृक्षारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया‌। इस अवसर पर पण्डो जनजाति परिवारों एवं वृद्ध जनो को कंबल वितरित किया गया। सूरजपुर जिले विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत कुमेली वाटर फाल पर्यटन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुन्तला पोर्ते, पूर्व पापुनि अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े , पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, विवेक दुबे, सत्यनारायण सिंह, मुकेश तिवारी, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली मनोहर सोनी ने कार्यक्रम मे शिरकत कर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम मे जन्मदिन के अवसर पर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, स्तुति वाचन के साथ शंखध्वनि कर दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दिया गया। इस कार्यकम में मंच का सफल संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी व आभार पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू) के द्वारा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने केक काटने की परंपरा से हटकर अपने जन्मदिन पर गौशाला पहुंचकर गौ सेवा किया तदुपरांत कुमेली मे नीम व फलदार वृक्ष लगाकर नई शुरुआत की। जन्मदिन के मौके पर पण्डो जनजाति व वृद्धजनों को कंबल वितरित किया गया तथा सभी को वनभोज कराया गया। जन्मदिन के अवसर पर परिवार जनो एंव शुभचिन्तको के अलावा बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर श्री अग्रवाल

ने अपने जन्म दिवस के मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा की आज मैने पाश्चात्य संस्कृति से हटकर अपना जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है जो मुझे काफी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रहा है। मानव सेवा ही जनसेवा है जो मेरा धर्म और कर्तव्य भी है इसलिए आज अपने अपने जन्मदिवस पर हमारे क्षेत्र के वृद्धजनो का सम्मान कर मैं काफी प्रसन्नचित हूं साथ ही उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति से चली आ रही परंपरा को अपने जीवन से विदाई देते हुए सभी से अपने जन्मदिवस पर केक ना काटकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उसको संरक्षित करने का संकल्प लेकर सभी से अपने जन्मदिवस व अन्य शुभ अवसरों पर वृक्षों का वितरण कर अपनी खुशियां मनाने का आग्रह भी किया है।

 

पर्यटन केंद्र के विकास के लिए कुमेली सेवा ट्रस्ट का हुआ गठन

कुमेली वाटर फाल आस पास के लोगों के लिए पर्यटन की दृष्टि से घूमने फिरने अच्छा स्थान माना जाता है। नववर्ष व मकर संक्रांति मे बड़ी संख्या लोग पर्यटन के लिए पहुंचते है । इसके सुविधा विस्तार के लिए विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने जिला पंचायत सीईओ नंदिनी साहू व खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कुमेली पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई। तथा पर्यटन क्षेत्र के विकास व रख रखाव के लिए राजेश सिंह को कुमेली सेवा ट्रस्ट का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *