देवगढ़ धाम स्तिथ अर्धनारेश्वर शिवलिंग में अंतिम सोमवार को भी हुआ महारुद्राभिषेक व भव्य भंडारा…

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। देवटिकरा में स्तिथ प्रसिद्ध देवगढ़ धाम में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी बिश्रामपुर निवासी सुभाष गोयल व अंबिकापुर निवासी समाजसेवी विजय गोयल ने सपरिवार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार की तर्ज पर अंतिम सोमवार को भी बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश कि सुख-समृद्धि-खुशाली कि कामना की।

उक्त धार्मिक आयोजन पंडित चंद्रेश महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान सपत्नीक सुभाष गोयल एवं विजय गोयल ने आज देवगढ़ धाम स्थित अर्धनरेश्वर शिवलिंग का गन्ना रस, दूध, गंगाजल एवं पंचामृत से महारुद्राभिषेक किया और साथ ही सवा पाँच करोड़ सम्मिपत्र, बेल्वपत्र, पुष्प, अखंड अक्षत, जौ, काली तिल, काली मिर्च व अन्य पूजन सामग्री से सहस्त्रार्चन किया धार्मिक आयोजन के पश्चात गोयल परिवार द्वारा बाबा को महा-भोग लगा कर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया उक्त धार्मिक आयोजन व भंडारे में मुख्य रूप से पूर्व सांसद खेलसाय सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश रजवाड़े, सरगुजा जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में सिरकत की उक्त आयोजन को सफल बनाने में गोयल परिवार के सदस्यों सहित देवटिकरा के जनपद सदस्य विजय यादव, मोहन गोयल, नरेश मित्तल, रमेन्द्र सिंह (नूनू सिंह), मौनी बाबा, श्रीराम पांडे, लखनपुर से सुनील अग्रवाल, गौरव खत्री, सुरेश पांडे, धीरज पांडेय, महेश, देवेंद्र, सिल्लू सहित काफी संख्या में भक्तगण सक्रिय रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *