रामानुजनगर,देवनगर, विश्रामपुर, शिवनन्दनपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक भूलन सिंह मरावी बोले – तिरंगा हमारी अस्मिता का प्रतीक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ रामानुजनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। यात्रा की शुरुआत विश्राम गृह से हुई, जहां से सैकड़ों स्कूली बच्चों, अधिकारी-कर्मचारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों और गीतों के साथ सामुदायिक भवन कौशलपुर तक मार्च किया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों की गूंज से वातावरण रोमांचित रहा, जबकि भक्ति और देशभक्ति के गीतों ने उत्साह को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है, इसलिए इसे सम्मान और गर्व के साथ फहराना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, सेवा और सद्भाव के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष रामप्रताप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री सुमंत साहू, जिला मीडिया प्रभारी शशिनाथ तिवारी, महामंत्री सुमित साहू, सौभाग्य दुबे, कोषाध्यक्ष विकाश दुबे, मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, प्रदीप झा, संजीव गुप्ता, शशांक दुबे,राजेश शंकर दास,सुनील पाण्डेय, दीपक गुप्ता, कवल साय सिंह, सुभाष साहू, सुंदर सिंह, सुरेश सिंह, संशोधन सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का ऐसा माहौल निर्मित किया, जिसने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को और भी गौरवमयी, यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *