तिरंगा यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। आज जिले भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और सौहार्द के साथ किया गया। देवनगर में तिरंगा यात्रा विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में सौहार्द्रपूर्ण संपन्न हुई। नगर पंचायत जरही में आयोजित तिरंगा यात्रा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा के मुख्य आतिथ्य में शांति पूर्वक समाप्त हुई।

इसके अलावा रामानुजनगर में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा में विधायक की उपस्थिति रही। प्रतापपुर   विकासखंड में विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत पकनी (परियोजना ओड़गी) सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि इस वर्ष “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो रहे हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *