स्वच्छता के क्षेत्र में सूरजपुर नगर पालिका को सीएम के हाथों मिला विशेष श्रेणी सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सुरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई में आयोजित स्वच्छता संगम कार्यक्रम में प्रदेश की 28 नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर सूरजपुर नगर पालिका को विशेष श्रेणी पुरस्कार प्राप्त हुआ।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता राजवाड़े ने बताया कि सूरजपुर नगर पालिका को स्वच्छता संगम 2025 मे नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सरगुजा संभाग स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख घटक शिकायत निवारण, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण, स्रोत प्राथक्करण, अपशिष्ट प्रसंस्करण, दर्शनीय स्वच्छता और नागरिक प्रतिक्रिया के आधार पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु “विशेष श्रेणी पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला, स्वच्छता सभापति पारस राजवाड़े एव पीआईयू अजय वर्मा ने प्राप्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े सूरजपुर नगर पालिका को मिले इस पुरस्कार के प्रति हर्ष जाहिर करते हुए समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी और सूरजपुर के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *