विकास साहू का सिविल सर्विस की परीक्षा मे हुआ चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/रामानुजनागर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा हुए परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सूरजपुर जिले रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम भुवनेश्वरपुर के निवासी विजय साहू व पूर्व जनपद सदस्य प्रमिला साहू के सुपुत्र विकास साहू द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और बताया कि किस प्रकार उसने तैयारी कर इस सफलता को प्राप्त किया है। आपको बता दें कि विकास साहू प्रारंभ से ही एक होनहार छात्र के रूप में यह पढ़ाई करता आ रहा था, अदानी रेलवे माइंस में इसे लाखों के पैकेज के साथ नौकरी ऑफर की गई थी परंतु इसने नौकरी को स्वीकार ना कर अपनी पढ़ाई को जारी रखा और आज उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सहायक संचालक वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। विकास साहू की माता पूर्व में जनपद सदस्य के रूप में जनपद पंचायत रामानुजनगर में अपनी सेवा दे चुकी है व अभी साहू समाज महिला प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष हैं, आज उनके पुत्र का चयन होने से सुबह से ही घर में रौनक बना हुआ है और लोग आकर बधाई देते रहे हैं निश्चित ही गांव से इस प्रकार के उच्च पदों पर चयन होने पर लोगों में एक नया उत्साह और युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा होती है और कहीं ना कहीं उसे आगे देखकर प्रेरणा के रूप में लेते हुए लगातार मेहनत करते रहते हैं। विकास साहू से बात करने पर उसने बताया कि किस प्रकार से उसने कड़ी तैयारी कर सफलता अर्जित किया है उसने कहा कि यदि सही दिशा में और कड़ी मेहनत किया जाए तो सफलता जरूर प्राप्त होती है। उन्होंने लगातार 12 से 13 घंटे तक इस सफलता को अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उनकी इस कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें यह सफलता प्राप्त हुआ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *