जिले भर में धू धू कर जला राहुल गांधी व देजस्वी यादव का पुतला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*भाजपा युवा मोर्चा ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिव्यांगत मां पर अभद्र भाषा (गाली) का प्रयोग भारत की सभी मातृशक्तियो अपमान है-रविंद्र भारती

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया जी, युवा मोर्चा प्रभारी व बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सह प्रभारी वैभव बैंस के द्वारा वर्चुअल बैठक में प्राप्त निर्देशन पर टीम युवा मोर्चा जिला सूरजपुर के ऊर्जावान युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व व भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के मार्गदर्शन में विगत दिनों बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम के संयुक्त मंच से घोर निंदनीय शब्दों का उपयोग कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की दिव्यांगत माता जी पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर भारत देश की उन सभी मातृशक्तियो अपमान किया गया।

जिसके विरोध में सूरजपुर जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक सहित जिला के सभी मंडलों व ब्लॉक मुख्यालयों पर दोनों संस्कारहीन पार्टियों व उनके स्तरहीन दोनों नेताओं का पुतला जलाकर देश के प्रधानमंत्री व देश की उन सभी मातृशक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारों के साथ गहरी निंदा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद, देजस्वी यादव मुर्दाबाद, आरजेडी मुर्दाबाद की चिलाहहट की शोर के साथ सूरजपुर जिले की युवा शक्तियों के द्वारा सभी स्थानों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया। जहां काफी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम भी उपस्थिति रही और पुतले में लगी आग को बाल्टी भर भर पानी से बुझाने के साथ ही युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ काफी धक्का मुक्की कर पुतले को छीनने का भी प्रयास किया गया मगर युवा मोर्चा नेताओं की ठोस घेराबंदी के कारण पुलिस का प्रयास पूर्णतः असफल रहा और घेरे के बीच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला धू धू कर जलता रहा जिसपर युवा नेताओं ने विरोध में नारे और जमकर लात जूते भी चलाए।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती, भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, पूर्व जिला मंत्री शशिकांत गर्ग, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू), अध्यक्ष प्रतिनिधि संत सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साहू, श्यामू साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद प्रकाश सिंह, मनी बग्गा, नितेश सोनी, आशा मिश्रा, मुकेश साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यशवन्त प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, अभय तिवारी, शांतनु सिंह चौहान, शनी मिश्रा, आनंद शर्मा, किशन देवांगन, सुरेश सोनी, अवनीश सिंह, संजू सोनी, दिलीप साहू, जितेंद्र शर्मा, आकाश मानिकपुरी, शिवकुमार, मनीष यादव, अंकित सिंह चौहान, प्रिंस साहू, हर्ष गोगने, यश सोनी, मनीष सिंह, शानू साहू, तुषार ठाकुर, ऋषि देवांगन सहित काफी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *