

अनिल साहू
सूरजपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल प्रेमनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया सर्वप्रथम अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा ने स्वागत उद्बोधन देते हुवे कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में निर्धारित कार्यक्रम को मिलकर कार्य करना है कार्यक्रम को बीरेंद्र जायसवाल ने संबोधित करते हुवे कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठ एवं मेहनत करने वाला कार्यकर्ता होता है हम सभी को मिलकर सेवा पखवाड़ा के इस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर करना है इसके पश्चात मंडल कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने पूरे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत हम लोग को एक पेड़ मां के नाम लगवाना है रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा इस प्रकार से सभी बूथों में कार्यक्रम पार्टी के निर्देशानुसार किया जाना है मंडल प्रेमनगर के कार्यशाला को जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने भी संबोधित किया कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण यादव मंडल उपाध्यक्ष राजीव बंसल कंचन श्याम जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार मंडल कोषाध्यक्ष रामध्यान सिंह महिला मोर्चा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य पूर्णा जायसवाल जनपद सदस्य किरण साहू परमानंद यादव अजजा मोर्चा जिला मंत्री शिवनन्दन सिंह मरावी मंडल महामंत्री विजय सिरदार महेंद्र कुमार यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यम विश्वकर्मा भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रदीप साहू सुभाष साहू पार्षद धनसिंह बंजारा उर्मिला साहू पनेश्वर सिरदार सुख साय रौतिया राजेश्वर यादव गणेश सिरदार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





