जीवन दीप समिति कर्मचारी संघ की बैठक: वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा पर जोर, नई कार्यकारिणी गठित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सूरजपुर जिला कार्यालय में जीवन दीप समिति प्रकोष्ठ संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष निलेश कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रकोष्ठ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जेडीएस कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा, स्थायीकरण और अन्य अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में देवमुनिया पोर्ते (जिला उपाध्यक्ष), दीप्ति सोनी (जिला प्रवक्ता), उर्मिला सिंह (महिला विंग जिला अध्यक्ष), पार्वती साहू (महिला विंग जिला उपाध्यक्ष) शामिल हैं। विकासखंड स्तर पर कमल कुमार (सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष), लोकनाथ राजवाड़े (जिला अस्पताल अध्यक्ष), देवेंद्र राजवाड़े (भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष), सतीश कुमार ठाकुर (रामानुजनगर ब्लॉक अध्यक्ष), तुलेश्वर सिंह (प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष) और मोतीलाल (प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में जिला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राजवाड़े, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, मीडिया प्रभारी मारुति नंदन चक्रधारी, कोरिया जिला अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, संभाग अध्यक्ष सुखीराम चौहान, एनएचएम जिला अध्यक्ष बृजलाल पटेल सहित भारी संख्या में अन्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर