प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान की गूंज: सेवा पखवाड़ा के तहत 95 यूनिट रक्त संग्रह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा सूरजपुर जिला इकाई ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर में एक विशाल रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा देवनगर मंडल के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें कुल 95 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

http://Follow the CG Aaj Tak News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaHsqJ43mFY21NUvzW0E

रक्तदान शिविर का नेतृत्व देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू ने किया, जबकि मंडल महामंत्री दौलत प्रताप सिंह ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त होना मेरे लिए गर्व का विषय है। यह सेवा कार्य प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण के संदेश को साकार करता है।”

शिविर का आयोजन सुबह से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला चिकित्सालय के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। चिकित्सालय के कर्मचारियों और चिकित्सकों की टीम ने इस आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिन-रात मेहनत की। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की और इसे सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। रक्तदान शिविर के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराया गया, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया।

इस आयोजन ने सूरजपुर जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर