रविदास समाज जनकल्याण सरगुजा संभाग छ.ग.के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

उदयपुर। रविदास समाज के पदाधिकारीओं ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सम्माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर सरगुजा संभाग में निवासरत रविदास समाज के लोगों का सामाजिक स्थिति से अवगत कराया एवं समाज के विकास हेतु शासन का सहयोग का निवेदन किया।

विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान उनको ध्यानाकर्षित कराया गया कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में रविदास समाज के लोग रहते है उनके सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक कार्य के लिए समाज का अपना सामाजिक भवन,भूमि का अभाव है और कहीं किसी भूमि पर काबिज है लेकिन समाज के नाम पर आबंटन नहीं हो पा रहा।

विदित हो कि संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर के मठपारा में रविदास पार्क के लिए चिन्हित भूमि पर विगत कई वर्षों से डा भीमराव अम्बेडकर जयंती,संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन तथा सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है परन्तु आज प्रयन्त तक उक्त भूमि रविदास समाज जन कल्याण सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ को उपलब्ध नहीं हो सकी है जबकि भूमि उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किया जाता रहा है इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया ।

माननीय मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया गया है कि रविदास समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ शासन में प्रतिनिधित्व प्रदान करने पर विचार करें ।

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने पूरे बातों को गंभीरता से सुनें और आश्वासन दिए कि समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा एवं प्रस्तुत आवेदन के संबंध में तत्काल संबंधित कलेक्टर को निर्देशित करने को कहा ।

रविदास समाज जनकल्याण सरगुजा संभाग के  महावीर भास्कर ( संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ),पूर्व संभागीय अति. सचिव युवा प्रकोष्ठ  रविन्द्र कुमार रवि, रामाशंकर रवि (वरिष्ठ सदस्य) मुख्यमंत्री निवास रायपुर में उपस्थित हो कर माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी बात रखी ।

 

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर