
अनिल साहू
हाईस्कूल मैदान मे उमड़ेगी जनसैलाव
21 साल की परंपरा, हजारो की संख्या मे भक्तों की मौजूदगी; आतिशबाजी और सांस्कृतिक आयोजनों से जगमगाएगा अग्रसेन स्टेडियम
सूरजपुर । इस दशहरे सूरजपुर में 55 फीट ऊंचे रावण का दहन देखने को तैयार हो जाइए। सूरजपुर सेवा समिति की ओर से 2 अक्टूबर को शाम 8 बजे अग्रसेन स्टेडियम में रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पहले प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर शहर की सड़कों पर भक्ति का रंग बिखेरेगी और स्टेडियम पहुंचेगी। आपकों बताते चलें कि 21 साल पुरानी इस परंपरा में राम-रावण संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आसमान को रोशन करने वाली आतिशबाजी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। समिति अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत का यह उत्सव पूरे अंचल में मशहूर है। पिछले सालों की तरह इस बार भी करीब 20 हजार से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटेगी।शोभायात्रा में राम परिवार की झांकी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। समिति के थलेश्वर साहू, सुनील अग्रवाल, पुनित गुप्ता, श्रवण चौरड़िया सहित कई सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम और प्रशासन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। कुलमिलाकर सूरजपुर का यह दशहरा महोत्सव भक्ति, उत्साह और एकता का अनूठा संगम होगा, जो पूरे जिले को जोड़ेगा।






