पूनम सिंह आर्मो का नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन — जनपद सदस्य ने किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

प्रेमनगर, सूरजपुर। जिले के सेजस हिंदी माध्यम विद्यालय उमेश्वरपुर (ब्लॉक प्रेमनगर, जिला सूरजपुर) की कक्षा 11वीं की छात्रा पूनम सिंह आर्मो, पिता उत्तम सिंह आर्मो, ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूनम का चयन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

पढ़ाई के साथ-साथ पूनम खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने गत वर्ष कक्षा 10वीं में 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया था। अब नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित होकर उन्होंने दोहरा गौरव अर्जित किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अमीन बाई पैकरा उनके गृहनिवास तारकेश्वरपुर पहुँचीं। उन्होंने पूनम को फुटबॉल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पूनम के पीटीआई कोच रावेंद्र वर्मा, अमलेश्वर पैकरा, सुभाष साहू,रुनीया देवी, पुष्पा सिंह, संदीप दास एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

पूनम के चयन से विद्यालय सहित तारकेश्वरपुर और उमेश्वरपुर गाँवों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासी पूनम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर