निधन : 55 वर्ष की उम्र में तोड़ दी अंतिम सास नही रहे अनिरुद्ध बैगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। नगर के बड़कापारा के चिरपरिचित बैगा अनिरुद्ध प्रसाद का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। समलाई मंदिर के पुजारी एंव बैगा की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही। वे यूनिसेफ के कार्यक्रम में सम्मलित होकर महिला एवं बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य प्रगति के लिए लोगो को जागरूक करने का काम किया था। कोरोना काल मे वे यूनिसेफ के तत्वाधान में रोको टोको अभियान में सम्मलित होकर कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने का काम भी किये थे। श्री अनिरुद्ध के 2 पुत्र व 4 पुत्री है। वे पिछले कुछ दिनों से लीवर में कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को 12 बजे वे जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्कार बड़कापारा शिवमंदिर के समीप उनकी पूर्वजो की भूमि में किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास के लोग शामिल थे। उनके निधन से बड़कपारा सहित आसपास में शोक का माहौल रहा

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर