

अनिल साहू
सूरजपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है, लेकिन सहकारी समिति कर्मचारी और धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की हड़ताल से तैयारी प्रभावित हो रही है। संघ 3 नवंबर से अम्बिकापुर संभागीय मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।संघ ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं:मध्य प्रदेश की तरह प्रत्येक सहकारी समिति को सालाना 3 लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान दिया जाए।सेवानियम 2018 में संशोधन कर नया वेतनमान लागू हो और 50 प्रतिशत भर्ती समिति कर्मचारियों से हो।वर्ष 2023-24 व 2024-25 की धान खरीदी में परिवहन पश्चात सुखत को पूरी तरह मान्य किया जाए। सुरक्षा, प्रासंगिक व्यय व कमीशन आदि में 4 गुना वृद्धि हो।राशन वितरण पर प्रति क्विंटल 500 ग्राम क्षति पूर्ति या 5000 रुपये दिए जाएं। कमीशन व खाद नीति का नियोजन समाप्त कर नियमितीकरण हो और 12 माह का मानदेय नियमित मिले।
संघ ने कहा है कि 11 नवंबर तक संभाग स्तर पर धरना चलेगा, उसके बाद प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। हड़ताल से धान खरीदी केंद्रों पर कर्मचारियों की कमी हो सकती है, जिससे किसानों को असुविधा होने की आशंका है। प्रशासन अभी मांगों पर विचार कर रहा है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






