समाज के प्रबुद्धजनों ने सूरजपुर पुलिस के नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी को सराहा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*समाज के प्रबुद्धजनों ने सूरजपुर पुलिस के नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी को सराहा।*

अनिल गोयल वरिष्ठ अधिवक्ता – नए आपराधिक कानूनों के बारे में जनता कम जागरूक है, नए कानून लाभकारी है और आमजनता के हित के लिए है, नए कानूनों में एकरूपता और कड़ाई लाई गई है। पुलिस की इस प्रदर्शनी में लगातार लोगों, युवाओं और छात्रों का आना-जाना लगा हुआ है। पुलिस की यह पहल नए कानूनों की जागरूकता के लिए काफी सराहनीय है।

ओंकार पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार – पुलिस की पहल सराहनीय है, ऐसे और प्रर्दशनी का आयोजन होना चाहिए ताकि समाज में जन-जन तक नए कानूनों की जानकारी पहुंचे। इस प्रदर्शनी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले इसके लिए प्रदर्शनी को आगे 5 दिवस तक बढ़ाया जाना चाहिए यह जिलेवासियों के हित में होगा।

शैलेष अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पालिका- आज के युवाओं व नागरिकों को जागरूक करने पुलिस की यह सराहनीय पहल है। नए कानूनों की जानकारी सभी वर्गो को होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगा। युवा और छात्र नए कानून के बदलावों और प्रावधानों को अच्छे से समझ पा रहे है। पुलिस की इस प्रर्दशनी में लोगों का खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अश्वनी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता – बहुत अच्छा आयोजन है, लोगों को जागरूक होने का अवसर मिल रहा है, नए कानून की बारिकियों लोगों तक पहुंच रही है। युवा पीढ़ी इस आयोजन से काफी कुछ सीख सकेगी। पुलिस का यह पहल बहुत सराहनीय है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर