

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर। केदमा वनपरीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 160 परिवारों को वन विभाग की ओर से कंबल प्रदान किया गया! गौरतलब है कि अभी ठंड अपनी चरम सीमा में है और अत्यंत पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरबा जो गरीब हैं और ठंड में अपनी सुरक्षा करने में असमर्थ रहते हैं उन्हें वन विभाग की ओर से 160 परिवारों को कंबल प्रदान किया गया इस अवसर पर रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह पूर्व अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह,पूर्व महामंत्री चंद्रबसु यादव,मीडिया प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,जनपद सदस्य नागेश्वरी सिंह,सरपंच प्रतिनिधि श्रीनाथ सिंह,दीनानाथ यादव, एसडीओ उदयपुर विजेंद्र सिंह ठाकुर, रेंजर कमलेश राय, रामनाथ दहायत,वनपाल गिरीश बहादुर सिंह,शशिकांत सिंह, श्याम बिहारी सोनी, वनरक्षक बसंत राम इग्नेश बेक,बुद्धसराय राजवाड़े, नरेंद्र कुमार,राजू टोप्पो,सहित वन विभाग के सभी स्टाफ उपस्थित रहे!

जनप्रतिनिधियों ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वनों की रक्षा करनी होगी जिससे ऑक्सीजन एवं तापमान संतुलन को बनाए रखा जा सके साथ ही कहा कि शासन पहाड़ी कोरवाओ के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ पहाड़ी कोरबाओं को लेना चाहिए जल जंगल जमीन की रक्षा प्रत्येक ग्रामीण को करना चाहिए तथा वनों को आज से बचाए रखना चाहिए एवं वन संपदा को सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य है!
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर





