भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर चार ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ली सदस्यता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा – अंतिम व्यक्ति तक विकास ही भाजपा का लक्ष्य

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली व नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के चार सरपंचों ने पंच एवं बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ विधायक भूलन सिंह मरावी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले सरपंचों में ग्राम पंचायत लाछा की इजोरिया सिंह, झांसी के मदन सिंह,पीढ़ा के उमेश सिंह एवं कुरुवां के सरपंच अनेश टोप्पो शामिल है जिन्होंने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रवेश करने वाले सरपंचों एवं उनके समर्थकों को विधायक श्री मरावी द्वारा भगवा गमछा भेंटकर मुंह मीठा कराकर विधिवत भाजपा प्रवेश कराया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में प्रेमनगर विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रहित की नीति से प्रभावित होकर आज सरपंच एवं ग्रामीण संगठन से जुड़ रहे हैं, जो पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। विधायक मरावी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश प्रदेश में ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी सरपंचों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संबंधित गांवों और क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सरपंचों से निरंतर संवाद बनाए रखने और विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी सीधे देने की भी अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी शिवनाथ यादव, जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने किया। इस दौरान संत सिंह, संदीप अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, विजय नारायण राजवाड़े, सुरेंद्र राजवाड़े, अजय अग्रवाल (अज्जू), धर्मवीर सोनी, नीरज कुमार गुप्ता, पवन साहू, संजू सोनी, तिलक राजवाड़े, सतवीर सिंह, कौशल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर