
CG आजतक न्यूज.
ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
सूरजपुlllisi ब्रेकिंग
रामानुजनगर थाना अंतर्गत पुलिस विभाग के रहमोकरम से लाखों का जुआ खुलेआम हो रहा है किन्तु पुलिस अब तक जुवाडियों को पकड़ने मे असफल रहा है,
उल्लेखनीय है कि रामानुजनगर थाना के मोरगा, बद्रीका आश्रम, चंन्द्रिकापुर पस्ता के जंगल मे जिले अलावा कोरिया, मनेंद्रगढ़ के जुवाड़ी भी भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैँ, औऱ जुआ जैसे समाजिक आर्थिक संकट मे लोग फ़स कर अपने घर का जमीन, सोना चांदी, बर्तन तक बेच कर जुआ खेल कर हार जीत का दाँव लगा रहे, किन्तु स्थानीय पुलिस के संज्ञान मे होने के बाद भी जुवाडियों पर नकेल कसने मे ना कामयाम साबित हो चुका है,
बताया जाता है कि पुलिस के नाम से नाल लिया जाता है, जो प्रत्येक प्लेयर को अपना नाल जमा करना होता है, एक खिलाड़ी जुआ खेलने फड़ दलाल को पानी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाखु, वो पुलिस सुरक्षा हेतु पांच सौ रूपये जमा कराकर ही जुआ खेलने कि अनुमति दी जाती है, ज्ञात हो कि प्रतिदिन जगह बदल बदल कर जुआ खेला जा रहा है, जहां तमाम तरिके से रैकी करने वालो को रास्ते मे लोकेशन देने बैठाया गया है,
गौरतलब यह है कि इसके पहले दियागढ़, केशवपुर, छीनदियां व दवना के छोटे झाड़ के जंगल मे लाखों का जुआ खेला जा रहा है
किन्तु पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस उन जुवारियो तक पहुंचने मे असफल रहा है, पुलिस कि कार्यशैली से संलिप्ता से इंकार नहीं किया जा सकता.
जुआ जैसे अभिशाप के विरुद्ध कार्यवाही कार्यवाही कि मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया है,,,
इस संबंध मे थाना प्रभारी विपिन लकड़ा ने कहा कि मुझे इस संबंध मे जानकारी बिलकुल नहीं है, अगर जुआ हो रहा है तों निश्चित ही कार्यवाही किया जाएगा.



