शा. उ .मा. विद्यालय सलका हा. से. एस एम डी सी की अंतिम बैठक संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। शा उ मा विद्यालय सलका मैं गत दिनों वर्ष 2026 की आखिरी समीक्षा बैठक संपन्न किया गया जिसमें समिति के समस्त पदाधिकारी गन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
जिसमें विभिन्न विषय आधारित परिचर्चा करते हुए विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए। जिसमें अध्यक्ष कमलेश जायसवाल की वा प्राचार्य बी बी राम एवं एस एम डी सी के अन्य सदस्य उपस्थित रहेl जिसमें यह निर्णय लिए गए;-
1. प्री बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम के आधार पर शत् प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त करने हेतु अनुत्तीर्ण तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षा का आयोजन कर वार्षिक परीक्षा की तैयारी कराई जायेगी तथा व्यावसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर एवं आई टी के लिए स्थानीय स्तर पर शिक्षक की व्यवस्था कर परीक्षा की तैयारी कराई जायेगी।
2. गणतंत्र दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रभात फेरी तथा खेलकूद का आयोजन किया जाएगा एवं एस एम डी सी के सदस्यों,जन प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जायेगा।
3. विद्यालय में गणतंत्र दिवस के दिन उल्लास मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत सलका के सभी निरक्षरों को आमंत्रित कर टी एल एम के माध्यम से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा, इसके पुर्व 26 जनवरी 206 तक ग्राम पंचायत सलका में निवासरत निरक्षरों का सर्वे एन एस एस के स्वयं सेवकों तथा ग्राम प्रभारी द्वारा किया जायेगा।
4.. व्यावसायिक शिक्षा हेल्थकेयर एवं आई टी के संचालन तथा अटल टिंकरीग (ATL)लिए प्राप्त राशि का विद्यालय की आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता क्रम में व्यय करने हेतु विद्यालय के प्राचार्य बी बी राम को अधिकृत किया गया।
एस एम डी सी की इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष कमलेश जायसवाल,  सदस्य भरत लाल गुप्ता, खेलावन निषाद, धरम सिंह, अमरनाथ, राकेश सिरदार, समय लाल, श्रीमती पप्पू दास, रमेश कुमार चन्द्रा, नरसिंह सूर्यवंशी, गुरु दास महंत, रोहित बंजारा, संतोष कुमार पाण्डेय, श्रीमती मंजू कुजूर, सुश्री मेरी बहालेन धान एस एम डी सी कोषाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक का संचालन गुरु दास महंत द्वारा किया गया
उगताशय की जानकारी प्राचार्य द्वारा दी गई।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर