स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में संस्था को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त होने पर किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निल साहू

सूरजपुर/ बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में संस्था को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त होने के कारण सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस दौरान समस्त विभागों के जिला अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, सहायक संचालक रविंद्र सिंहदेव, डीएमसी मनोज साहू, सहायक कार्यक्रम समन्वयक दिनेश द्विवेदी, शोभनाथ चौबे, सुरविंद गुर्जर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह, खंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल तथा मनोज कुमार जायसवाल उपस्थित रहे तथा बधाई दी। बताते चलें कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं एन सी ई आर टी द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में जिले से कुल आठ विद्यालयों का चयन इस पुरस्कार हेतु किया गया, जिसमें पांच विद्यालय को फाइव स्टार तथा तीन विद्यालय को फोर स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ।

संस्था को फाइव स्टार रेटिंग के तहत कुल 92 ब्यानवे प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। संस्था प्रमुख द्वारा पुरस्कार को अध्यनरत बच्चों को समर्पित किया तथा पुरस्कार जीतने का श्रेय बच्चों, पालकों तथा ग्राम पंचायत रुनियाडीह सरपंच एवं पंचों के समर्पित कार्य को दिया। युवा साथी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ रजनीश गर्ग द्वारा विद्यालय को प्राप्त सम्मान को अनुकरणीय बताया तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में प्राइवेट स्कूलों के समकक्ष, संस्था को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की। आपने विद्यालय को सतत रूप से आगे बढ़ाने, अध्ययन-अध्यापन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा डाबर इंडिया प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के सी एस आर मद से संस्था के बच्चों के लिए डाबर पेस्ट, ब्रश, जूस, ओडोनिल, हार्पिक, आंवला एवं सरसों तेल, साबुन, शैंपू, हाजमोला कैंडी, बर्तन धोने का साबुन, रूम फ्रेशनर इत्यादि सुविधा निःशुल्क प्रदान की। डाबर कंपनी की उक्त सुविधाएं संस्था को अगस्त महीने से लगातार प्राप्त हो रही है। संकुल केंद्र रामनगर के समस्त शिक्षकों तथा अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों ने संस्था की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई