

अनिल साहू
सूरजपुर ।भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सूरजपुर जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कार्यकारिणी, जिला कार्यक्रम समिति, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मंडल कार्यकारिणी की विस्तृत घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा की गई।घोषित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में अविनाश सहवाल, अभय तिवारी, पप्पू साहू एवं वेद प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर यशवंत सिंह एवं रूपेन्द्र कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष राजु जायसवाल, सह-कोषाध्यक्ष विजय गुर्जर बनाए गए हैं।मंत्री के रूप में सत्यम विश्वकर्मा, सहीम अंसारी, सुजित सिंह, मित्तल पाण्डे एवं राहुल जायसवाल को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी दीक्षित वर्मा तथा सह मीडिया प्रभारी अमित मित्तल होंगे। कार्यालय मंत्री सोनू साहू एवं सह कार्यालय मंत्री विक्की सोनवानी बनाए गए हैं।

सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश यादव, सह प्रभारी जितेन्द्र शर्मा, आईटी सेल संयोजक स्वामी कुमार व सह संयोजक जॉनी साहू को दायित्व दिया गया है।प्रशिक्षण प्रमुख अखण्ड प्रताप सिंह एवं सह प्रशिक्षण प्रमुख रविन्द्र जायसवाल, प्रचार-प्रसार प्रमुख विशाल गुप्ता तथा सह-प्रमुख बिजेन्द्र कश्यप, अंकित चौहान एवं सुजित मिश्रा बनाए गए हैं। शासकीय योजना/स्वावलंबन प्रमुख राहुल साहा एवं सह-प्रमुख उपेन्द्र यादव, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख पुनीत पाठक एवं सह-प्रमुख अनुप जायसवाल, खेल एवं कला प्रमुख किशन देवागंन व सह-प्रमुख सुरेश सोनी, विधि एवं तकनीक प्रमुख रितेश राजवाडे व सह-प्रमुख पवन बर्मन नियुक्त किए गए हैं।कन्या शक्ति संयोजक के रूप में तुलसी चौधरी तथा सह-संयोजक नितिन गुप्ता, सुहानी, मीना पैंकरा, सृष्टि एवं स्वाती गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही जिला कार्यक्रम समिति में शांतनु सिंह चौहान, संस्कार अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, रविन्द्र विश्वकर्मा, विश्वजीत सोनी, दिपेन्द्र दुबे, वंश प्रताप यादव, जीतु मानिकपुरी, रोहित शर्मा, राजेश साहू, अनुराग द्विवेदी, प्रशांत अग्रवाल, ओ.पी. सिंह, प्रितम सोनी, बीरेन्द्र गुप्ता, अजय साहू, रामू सिंह, संतोष कुमार तिवारी, प्यारे साहू, पंकज चौबे, कृष्णपाल बिंझिया, अखिलेश साहू, प्रियेश गुप्ता, मनबहाल सिंह, ईश्वर सिदार, सुरेन्द्र पैकरा, दिलोचन सिंह, बालेश्वर सिंह आयाम, अविनाश दुबे, श्यामदेव राजवाडे, विवेक सिंह, अजीत दुबे एवं अंशुमन पटेल को शामिल किया गया है।विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विष्णु सोनी, अनुज साहु, रौशन गुप्ता, अमन तांजे, विकास तिवारी, नितिन साहु, गौरव शर्मा, रंजन सोनी, गुलशन साहु, आशिष साहू, आकाश सोनी, मनोज राजवाड़े, नवीन गोयल, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे, अजय ठाकुर, विरेंद्र राजवाड़े, ठाकुर दास, राजु साहु, छप्पन सिंह, मोहन देवांगन, तरुण साहु एवं राहुल तिवारी को जोड़ा गया है।इसी क्रम में मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

प्रेमनगर में प्रदीप कुमार साहु,

रामानुजनगर में संजीव गुप्ता (अध्यक्ष)
लवकेश दूबे (महामंत्री),

देवनगर में हरिनारायण यादव (अध्यक्ष)
ललीत साहू (महामंत्री),

सूरजपुर ग्रामीण में शैलेन्द्र कुशवाहा (अध्यक्ष) व अनेस कुमार टोप्पो (महामंत्री), सूरजपुर शहर में दिलीप साहू, बिश्रामपुर में राजकुमार यादव, शिवनंदनपुर में अंकित दूबे, लटोरी में उपेन्द्र सिंह टेकाम, भटगांव में ज्ञान प्रकाश दूबे, भैयाथान में अभिषेक गुप्ता, ओडगी में प्रवीण जायसवाल (अध्यक्ष) व अरूण सिंह (महामंत्री), बिहारपुर में देवेन्द्र गुप्ता (अध्यक्ष) व संजय जायसवाल (महामंत्री), जरही में प्रतीक जायसवाल (अध्यक्ष) व राजू शर्मा (महामंत्री), प्रतापपुर में विक्रम प्रताप सिंह (अध्यक्ष) व संदीप रजक (महामंत्री) तथा गोविन्दपुर में अंकुर पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बहरहाल भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवा टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




