

भरत लाल गुप्ता
स्वस्थ निरोग जीवन के लिए योग आवश्यक , योग शिक्षक भरत लाल !
उदयपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना सलका इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत नमना स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई! जिसमें प्रातः कालीन पी टी एवं योग सत्र में योग शिक्षक भरत लाल गुप्ता के नेतृत्व में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधाओं को अभ्यास कराते हुए योग के लाभ एवं मानव जीवन पर पढ़ने वाले प्रभाव एवं महत्व के बारे में बताया ।
कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा पाठ करते हुए ओम का उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र एवं “इतनी शक्ति हमें देना दाता ” भजन के साथ योग सत्र का प्रारंभ किया गया।
योग शिक्षक भरत लाल गुप्ता ने सर्वप्रथम विद्यार्थी जीवन में योग के महत्व तथा जीवन एवं समाज में पढ़ने वाले प्रभाव एवं व्यक्तित्व विकास में योग आयुर्वेद की आवश्यकता तथा महत्व के बारे में बताया ,पश्चात सूक्ष्म व्यायाम सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम ,भस्त्रिका प्राणायाम, उज्जाई, भ्रामरी उदगीत, ताड़ासन, श्वसन इत्यादि योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया गया ।
सत्र में उपस्थित सदस्यों में सरपंच, प्राचार्य नमना, प्राचार्य सलका ,भरत लाल गुप्ता, जीडी महंत चंद्राकर सर, समेत अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।





