12 वर्षों से लगातार हो रही है नवधा रामायण, उदयपुर का बेमिसाल ग्राम झिरमिटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

विशुद्ध अध्यात्म व सामाजिक समरसता की ओर गोस्वामी परिवार व क्षेत्रवासी द्वारा विशेष पहल!

उदयपुर। विकासखंड उदयपुर के ग्राम झीर मिट्टी में 11 वर्षों से अखंड नवधा रामायण मानस ज्ञान यज्ञ निरंतर संपन्न होते हुए 12 वर्ष 2026 में 31 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया।

तदोपरांत 1 फरवरी को बेदी पूजा कथा प्रारंभ एवं 10 फरवरी मंगलवार तक चलने वाली यह विशेष आयोजन कथा विश्राम हवन चौधरी सहस्त्रधारा एवं महा भंडारा एवं प्रातः काल की आरती तथा सायं काल आरती पश्चात समापन होगी।

आचार्य मुरारी लाल त्रिपाठी व पंडित चंद्रहास त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल व पूर्व मुख्यमंत्री टी यस बाबा के विशेष अतिथि में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है!

जिसमें पुजारी तुलेश्वर पूरी जयकुमार पूरी महेंद्र पुरी अध्यक्ष घासीराम राजवाड़े उपाध्यक्ष टहलपुरी सत्यदेव पुरी पुलिस पूरी सचिव मुकेश पुरी कृष्ण चंद्रपुरी देव प्रसाद प्रजापति मिथिलेश कोषाध्यक्ष संचालक मंच देव प्रसाद प्रजापति रविंद्र धनदेव भंडारा प्रभारी गणेश राजवाड़े चंद्रसेन ओम शंकर लखन राजकुमार सरवन पुरी अनुज की विशेष जिम्मेदारी प्र दान की गई है । पंडाल सफाई व्यवस्था में महिला मंडल को अधिकृत किया गया हैl संरक्षक सिद्धार्थ सिंह ,ओम प्रकाश सिंह , चंदन एक्का , दीनानाथ पांडे, विकी गुप्ता, देवनारायण यादव, जीतम सिंह, चंदू राम ,चितरंगत पूरी, श्यामलाल जायसवाल, लखन राजवाड़े, देशराज अग्रवाल, बसंत सिंह, सुखराम यादव ,गुरु वचन सोनी, बाबूराम अग्रवाल ,अरुण अग्रवाल ,जलेश दास, राकेश सिंह, क्रांति रावत, जादू यादव, गौरी नारायण, विजय अग्रवाल, सुखराम यादव ,गंगाराम इत्यादि को संरक्षक का दायित्व समिति द्वारा दिया गया है! जिसमें निगरानी सदस्य कार्यकारिणी सदस्य में अनेक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने का दायित्व बखूबी निभाया जा रहा है ।श्री अखंड नवधा समिति समिति अध्यक्ष घासीदास राजवाड़े ने बताया कि हमारे विकासखंड उदयपुर में 106 गांव 59 पंचायत में हम हिंदू सनातन धर्म की रक्षा के लिए एवं भाईचारा सद्भाव सामाजिक समरसता कायम करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण का आयोजन किया गया है जिसमें हम भाईचारे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कर एक दूसरे को जीवन में सामाजिक समरसता भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रतिबद्धता पर हम सदैव उक्त कार्य को करने का प्रयास करते रहे हैं इस वर्ष भी एक कार्यक्रम करके हम क्षेत्र वासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जो सदैव प्रातः एवं समल आकर कार्यक्रम को सफल बनाया है इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई