प्रेमनगर में सरगुजा ओलंपिक का उत्साहपूर्ण समापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/प्रेमनगर। प्रेमनगर विकासखंड में आयोजित सरगुजा ओलंपिक का समापन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वर सिरदार, जनपद उपाध्यक्ष पुनिया रजवाड़े, अतिथियों में मिथिला बंजारा, शिवनंदन मरावी, महेंद्र यादव, कंचन श्याम, परमेश्वर सिरदार, विजय सिरदार, अमीन बाई व शांति कुजूर शामिल रहे। इस पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।

सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत प्रेमनगर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी के द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्षेत्रिय विधायक भूलन मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। आगे विधायक के द्वारा ब्लॉक प्रशासन जनपद सीईओ शिवकुमार टंडन, विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप पैंकरा, बीपीओ रमेश कुमार जायसवाल, एबीईओ सतीश साहू, मंडल संयोजक प्रदीप सिंह, प्रभारी प्रतीक सिन्हा, खेल प्रभारी दया सिंह उइके, भोजन प्रभारी रामचरण साहू और सुनील थवाइत सहित सभी पीटीआई का सफल आयोजन व महत्वपूर्ण योगदान के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम की जानकारी शा. उ. मा. विद्यालय कोटेया व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने देते हुए कहा प्रेमनगर विकास खंड खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में समृद्ध है। यहाँ के होनहार छात्र छात्रायें व ग्रामीण राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराकर जिले और ब्लॉक का नाम रोशन किये है। आगे अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने और निरंतर अभ्यास करने का आह्वान किया। सरगुजा ओलंपिक का यह आयोजन प्रेमनगर ब्लॉक के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर यादगार रूप में संपन्न हुआ। इस दौरान राजेश्वर गुप्ता (कार्यकम अधिकारी मनरेगा), मोहपाल सिंह कंवर ( उद्यान वि.अधिकारी ), तिलकेश्वर सिंह (बी.एम. ओ) साथ में पीटीआई रावेंद्र वर्मा, खेमचंद्र जायसवाल, विमल कुमार डुंगडुंग, प्रदीप खेस, प्रदीप कुमार मरावी, अशोक कुमार साहू, सुश्री लक्ष्मी चौरसिया, राजकुमार साहू शिक्षक, भास्कर सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार पटेल, सीएसी संतोष टंडन, बंश बहादुर सिंह, रामलल्लू साहू सहित प्रतिभागी छात्र छात्रायें व ग्रामीण शामिल रहे।इस कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सुरेश कुमार गुप्ता ने की।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर