होली के दूसरे दिन भी केशवपुर पीएम श्री स्कूल पूर्णता बंद पाया गया –जिम्मेदार नदारत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित केशवपुर मे शासकीय पीएम श्री स्कूल आज पूर्णता बंद पाया गया है,

विदित हो की आज पांच जनवरी को यहां पर संचालित विद्यालय माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला दोनों ही विद्यालय के एक भी शिक्षक व जिम्मेदार प्रधान पाठक विद्यालय तक नहीं पहुँचे

, न ही स्कूल खोला गया,

जबकि रसोईया तथा स्कूली बच्चे स्कूल टाईम तक विद्यालय के समीप स्कूल खुलने का इंतजार करते रहे किन्तु विडंबना देखिए,

होली की छोटी एक दिन पूर्व शाशन ने स्वीकृति दी थीं, किन्तु इस विद्यालय मे दो दिनों से होली की छुट्टी मनाई जा रही है,

लेकिन न तो जन शिक्षक कभी स्कूलों की निगरानी करते न ही क़ोई जिम्मेदार पद पर बैठा क़ोई अधिकारी,

इस तरह से शिक्षा के मंदिर को मनमानी खोलने बंद करने का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है,

, वहीं ग्रामीणों ने बताया की पी एम श्री स्कूल के टीचर लगातार इस तरह की कृत्य करते हैँ,

इनके विरूद्ध क़ोई कार्यवाही नहीं होती, बताया की हाल ही मे बच्चों की परीक्षा भी नजदीक है किन्तु यहां पर पदस्त शिक्षक व प्रधान पाठक अपने मर्जी से विद्यालय आते है,,

कहा बच्चे विद्यालय के समीप ताला लगा गेट देखकर बैरंग लौट गए,

किन्तु एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुँचे,

यह एक निदनीय घटना है,जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, l

, ग्रामीणों अभिवावको ने अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग जिला प्रसाशन व शिक्षा विभाग से किया है, जिससे इस तरह की पुनरावृति दुबारा न हौ सके, वहीं विकास खण्ड के शिक्षा अधिकारी डी एस लकड़ा ने कहा की सभी स्कूलों को खोलने व जनशिक्षको को निर्देशित किया गया था, अगर बंद है तो जांच ऊपरत सभी शिक्षक व प्रधान पाठक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा, उन्होंने साफ कहा की इस तरह की मनमानी नहीं चलने दिया जाएगा l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan