भैयाथान तहसील साहू संघ की बैठक संपन्न, माता कर्मा जयंती समारोह की तैयारियों का बजा बिगुल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

बड़सरा पंचायत में एकजुट हुआ समाज, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों ने किया मंथन

सूरजपुर/ विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम पंचायत बड़सरा में तहसील साहू संघ भैयाथान की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू के मुख्य आतिथ्य एवं तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांगठनिक मजबूती और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

माता कर्मा जयंती- सूरजपुर में दिखेगी समाज की शक्ति

बैठक का मुख्य केंद्र जिला मुख्यालय सूरजपुर में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय माता कर्मा जयंती रही।

भव्य आयोजन की तैयारी- समाज के आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

सहभागिता का आह्वान- पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के सभी स्वजातीय बंधुओं से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि समाज की एकजुटता का परिचय दिया जा सके।

सांगठनिक विषयों पर मंथन

बैठक का सफल संचालन महामंत्री शैलेश साहू एवं सुनील साहू ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और समाज हित में प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में साहू समाज के जिला और तहसील स्तर के दिग्गजों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे।

जिला कार्यकारिणी महामंत्री राजेश प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, सचिव मनीष दीपक साहू, प्रवक्ता सुनील साहू, किसान प्रकोष्ठ संयोजक सम्पूर्ण साहू और दिल्केश्वर साहू।

तहसील एवं स्थानीय टीम- उपाध्यक्ष दिलीप साहू, नीरू गुप्ता, संगठन सचिव अनिल साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप साहू, इकाई सभापति नंदकुमार साहू।

प्रमुख सदस्य- अखिलेश्वर साहू, रामनारायण साहू, श्याम कार्तिक साहू, राजेश साहू, राजेंद्र साहू, गोविंद साहू, मनोज साहू, अरविंद साहू, सुशील साहू, छांगुर प्रसाद साहू, रामसेवक साहू एवं अन्य ग्रामीण स्वजातीय जन की रही मौजूदगी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर