रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक: “हर घर में हो गौ पालन” अभियान को मिली नई दिशा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण, संवर्धन और जनजागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह महत्वपूर्ण बैठक छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय “हर घर में हो गौ पालन” रखा गया, जिसके तहत पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।

गौवंश संरक्षण पर विशेष जोर

बैठक की अध्यक्षता आयोग के प्रदेशाध्यक्ष विशेषर पटेल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने गौपालन को बढ़ावा देने और इसे हर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ गोबर, गोमूत्र जैसे गौ उत्पादों के उपयोग से ग्रामीणों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

राज्यव्यापी जनजागरण अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में एक दिवसीय गौ जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

प्रत्येक गांव के गौपालकों को कार्यशालाओं में आमंत्रित करना

गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना

गौ उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना

सरगुजा जिले की भागीदारी

बैठक में सरगुजा जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए गौधाम समिति के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल शामिल हुए। उनके साथ उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सदस्य चंद्रबसु यादव और ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति के सचिव कन्हाई राम बंजारा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई