नया रायपुर में “मधुका हर्बल क्रीम” का आकर्षक प्रदर्शन वन औषधियों से निर्मित सॉफ्ट क्रीम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, ग्रामीणों के लिए रोजगार का नया अवसर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर।प्राकृतिक वन औषधियों और जड़ी-बूटियों से निर्मित उत्पादों के शोध, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नया रायपुर स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन Foundation for Ecological Security (FES) के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें Axis Bank Foundation की प्रतिनिधि ईशा अय्यर एवं FES की मनजीत सिंह कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति एवं कृषि अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर, सरगुजा से जुड़े प्रतिभागियों—कन्हाई राम बंजारा, किशनलाल पुरी, रुद्र पटेल, शिमला मरावी एवं मनिता चौहान—ने अपने-अपने वन आधारित उत्पादों और अनुभवों को साझा किया।

इस दौरान उदयपुर-जजगी निवासी कन्हाई राम बंजारा ने “मधुका हर्बल सॉफ्ट क्रीम” का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि यह क्रीम वन क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से तैयार की जाती है, जो न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का एक प्रभावी माध्यम भी बन सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस उत्पाद के माध्यम से वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा पेड़ों की कटाई में कमी आएगी।

बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने उद्यमों की जानकारी, अब तक का अनुभव, चुनौतियां एवं भविष्य की योजनाएं साझा कीं। साथ ही, उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की और कुछ उत्पादों की खरीद कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अधिकारियों ने व्यवसाय के विस्तार हेतु आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई