पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत देवगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत देवगढ़ मंडल का वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में उदयपुर क्षेत्र के दोनों मंडलों के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में अंबिकापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की असली ताकत है।

लखनपुर सामुदायिक भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक ढांचे एवं कार्यप्रणाली की गहन जानकारी प्रदान की गई। प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता एवं भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट ने ‘एकात्म मानववाद’ तथा पार्टी के संस्थापकों के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके पश्चात आयोजित चार अलग-अलग सत्रों में वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठन विस्तार एवं 3 सीटों से पूर्ण बहुमत तक की ऐतिहासिक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को सामाजिक जनजुड़ाव बढ़ाने तथा बूथ एवं शक्तिकेंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में देवगढ़ मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से त्रिलोचन सिंह, कमलेश जायसवाल, खिलावन निषाद, भरत लाल गुप्ता, मारवाड़ी पैकरा, समय लाल, राकेश सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, दिनेश यादव, दीपक सिंघल, चंद्रबसु यादव, बुधमोहन सिंह, शुभम भदौरिया, कन्हाई राम बंजारा, जयनंदन दास, तपन दास, बिंदेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, कल्पना भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई