महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय मे रंग रोगन के नाम पर खाना पूर्ति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर मे संचालित महिला बाल विकास मे खुलेआम भरस्टाचार करने का मामला प्रकाश मे आया है

, विदित हो की महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय मे रंग रोगन पुताई कराया गया है

किन्तु भवन के सामने की पुताई कराई गई लेकिन विडंबना देखिए भवन के तीन साइड पर आज तक पुताई नही कराई गयी

, जबकि पुताई सम्पूर्ण भवन का कराना होता है किन्तु परियोजना अधिकारी के द्वारा मात्र खाना पूर्ति करते हुए दिखावे के लिए सिर्फ सामने साइड ही रंग रोगन और बोर्ड चस्पा कराई गई,

इस तरह के गैर जिम्मेदार अधिकारी की मनमानी करने से यह चर्चा पुरे नगर मे व्याप्त है,

ज्ञात हो की परियोजना कार्यालय के समीप अगल बगल मे गंदगी और कचडे से पटा हुआ है किन्तु साफ सफाई नही कराया जाता है जिस से कई सवाल उठ रहे है, वहीं नागरिको का आरोप है की परियोजना अधिकारी मुख्यालय मे नही रहती है, जिससे समय पर डियूटी नही आती है, जहाँ पर आवश्यक कार्यों के लिए आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को बार बार कार्यालय आना पड़ता है जहाँ पर अधिकारी नही आना बताया जाता है जिससे बैरंग लौट रही कार्यकर्ताओ को दोहरी परेशानी होती है, वहीं कार्यालय बाबू के भरोसे संचालित किया जा रहा है, जहाँ पर बाबू राज चलाया जा रहा है, इस बाबू राज से अंदाजा लगाया जा सकता है की कितना अच्छा कार्यालय का संचालन किया जाता होगा, बताया जाता है की सेक्टरो मे गर्म भोजन के नाम से बिलिंग के नाम उगाही किया जा रहा है, इस बात की पुष्टि नही हुई है किन्तु बज़ार मे चर्चा हो रही है, वहीं परियोजना अधिकारी के आने जाने व डियूटी नियमित नही आने की बात भी चर्चा का बिषय बना हुआ है, स्थानीय लोगों ने महिला बाल विकास अधिकारी के कार्यों गुणवत्ता की जांच की मांग किया है, वहीं परियोजना अधिकारी से दूरभाष से बात करने पर उन्होंने प्रेस से कहा की पुताई के लिए मात्र तीन हजार आवटन प्राप्त हुआ था, जितना राशि मिला था उतने ही राशि की पुताई और लिखाई कराई गई है शेष आवटन राशि मिलते ही बाहर के सभी हिस्से की पुताई कराई जाएगी l

oplus_2
oplus_2
Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई