
शिक्षक के घर दस लाख से जादा की आभूषण व नकदी की हुई चोरी —
-पुलिस गस्त पर बड़ा सवाल,
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के डगमला त्रिपूरेश्वरपुर मे गुरूवार की रात्रि घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है,
जिसकी शिकायत आज स्थानीय थाना मे किया गया है,
शिकायत मे यह उल्लेख है की शिक्षक रहमान खान परिवारिक शादी समारोह मे समस्त परिवार शाम को ही गए थे
, तथा रात मे वहां पर रुक भी गए,
आज ज़ब दोपहर परिवार सहित लौटे तो मुख्य दरवाजा का ताला टुटा हुआ था दरवाजा खुला था,
, ये सब देख परिवार सदमे मे आ गया, अंदर जाकर ज़ब देखा गया तो घर के आलमारी सहित कई समान बिखरे पड़े मिले, थे,
जहाँ आलमारी के लाकर को तोड़ कर नीले बैग मे रक्खें गए सोने और चांदी के आभूषण सहित दस हजार नकदी चोरी के अलावा सभी आभूषणो के बील वहाउचर, सभी परिवार के आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, बीमा पॉलिसी के ब्राड पेपर, बैंक पास बुक, चेक बुक चोरी की शिकायत किया गया है,
ज्ञात हो की रामानुजनगर मे पिछले छः महीने से श्रीनगर मुख्यालय और आसपास के गांव मे चोरी होने की शिकायत लगातार आ रही किन्तु चोरो तक पुलिस अबतक नही पहुंच पाई की आखिर यह चोर गिरोह कौन है,
विदित हो की थाना के समीप वन विभाग के रेंजर के निवास मे भी चोरी हुई,
वहीं हॉस्पिटल कालोनी के डॉ मिशलेश विश्कर्मा के घर की चोरी हुई जिसमे लाखों के समान व नकदी की शिकायत किया गया वहीं एक महीना पहले ही ट्यूबेल मे लगाने का बिजली वायर तक की चोरी बेखौफ तरीके से किया जा रहा किन्तु आज किसी भी चोरी का खुलाशा नही होता दिखाई दे रहा है,
ऐसे मे पुलिस खौफ नही होने की चर्चा का बज़ार गर्म है,,
वहीं अब पुलिस के कार्य शैली पर उंगली भी उठ रही है,
आखिर कब तक चोरी होती रहेगी और चोर पकड़ से बाहर है स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रसाशन से अविलम्ब कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरिफ्तार करने की मांग किया है
lइस संबंध मे थाना प्रभारी गंगा राम पैकरा ने बताया की चोरी की शिकायत आई है, उन्होंने कहा बहुत जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा l






