विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की पहल, विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

अंबिकापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर, अंबिकापुर के ऑटोमोटिव 4 व्हीलर ट्रेड के विद्यार्थियों एवं सेंटर स्टाफ ने वन मंडल जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), एसडीओ एवं रेंजर आशीष देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में प्रथम संस्था के सेंटर हेड देवी शंकर दुबे सहित दिनेश सारथी, दिलीप, आयुष, डेविड, प्रहलाद, गीतांजलि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर