
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर मे
: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर 100 पौधों का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आज 06/07/2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन परिक्षेत्र रामानुजनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का विवरण
– स्थान*: ग्राम पंचायत नकना, कक्ष क्रमांक P-1802
– कार्य: फलदार एवं मिश्रित प्रजाति के *100 नग पौधों का वृक्षारोपण*l
– साथ ही *वन एवं पर्यावरण को संरक्षित* करने का संकल्प लिया गया
मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में *प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी*, जयप्रकाश उपाध्याय, पवन सिंह, सुमंत साहू, सुमित साहू, ध्यानचंद गुप्ता, जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वन विभाग की भूमिका
वन परिक्षेत्र अधिकारी *श्रीमती पूजा यादव*, डिप्टी रेंजर कृष्णा राम, रवि चंद तिवारी, नारद सिंह एवं रामानुजनगर वन विभाग के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाकर 100 पौधे लगाना सराहनीय कदम हैl



