
अंबिकापुर ब्यूरो
आशिक खान
DGP अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा: अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास बढ़ाने पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने रविवार 05 जुलाई 2026 को सूरजपुर जिले का औचक दौरा किया।
*बैठक के मुख्य बिंदु
DGP ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा DIG/SSP प्रशांत कुमार ठाकुर सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में इन विषयों की समीक्षा हुई:
– कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण
– बीट पुलिसिंग की गुणवत्ता
– लंबित प्रकरणों का निराकरण
– महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों से जुड़े अपराध
– मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, यातायात
– सामुदायिक पुलिसिंग और डायल-112 की कार्यप्रणाली
DGP के निर्देश
DGP ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए:
– जनता का विश्वास ही पुलिस की पहचान* है। काम में ईमानदारी, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही रखें।
– छोटी-बड़ी शिकायतों पर *तुरंत एक्शन* लें और नागरिकों से विनम्र व्यवहार करें।
– अपराध रोकथाम के लिए *प्रभावी गश्त, मुखबिर तंत्र मजबूत, आदतन अपराधियों पर निगरानी* और *तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग* करें।
महिलाओं, बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ फौरन कार्रवाई* सुनिश्चित करें।
आधुनिक पुलिस अधोसंरचना* से आमजन को त्वरित और बेहतर सेवा मिलेगी।
सजा की दर पर प्रसन्नता
DGP ने गंभीर अपराधों में *सजा की दर बेहतर* होने पर प्रसन्नता जताई। साथ ही कहा कि कोर्ट में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की *शत-प्रतिशत पेशी* सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने वैज्ञानिक विवेचना, घटनास्थल संरक्षण, भौतिक और डिजिटल साक्ष्य संग्रहण व अभियोजन की सफलता बढ़ाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया।
उपस्थित अधिकारी
बैठक में ASP योगेश देवांगन CSP बेनार्ड कुजूर SDOP ओड़गी राजेश जोशी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा DSP अजाक रीता नीलम कुजूर , प्रतापपुर अनूप एक्का उपस्थित थे।
DGP का फोकस साफ है – अपराध पर सख्ती और जनता के साथ संवेदनशील पुलिसिंग।


