सहायक आयुक्त श्री जे आर नागवंशी को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान

 

 

अम्बिकापुर /अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सोमवार को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे आर नागवंशी को जिला प्रशासन द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों ने श्री नागवंशी को गुलदस्ता देकर बधाई व स्वस्थ व सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने श्री नागवंशी को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवा का अभिन्न हिस्सा है लेकिन अपने दायित्वों का निर्वहन कर सम्मान पाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि श्री नागवंशी का जीवन संघर्ष प्रेरणादायक है। युवा अधिकारियों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री नागवंशी कार्य के प्रति तत्पर रहे व हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहते थे। उन्होंने श्री नागवंशी की स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।

जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने कहा कि यदि किसी मे आगे बढ़ने का हौसला होता है तो कठिन परिस्थिति भी आड़े नहीं आता है। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्री टीसी अग्रवाल व सहायक आयुक्त श्री जेआर नागवंशी ने संबोधित किया।

     इस अवसर पर सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan