अवैध सागोन पिकप वाहन मे लोड कर ले जाते हुए वन विभाग टीम ने पकड़ा,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

oplus_2

 सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,

सागौन लकड़ी लोड,पिकअप  सहित जब्त

  सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान विभाग की टीम ने सागौन लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

जब्त लकड़ी और वाहन की कुल कीमत 2 लाख 47 हजार 826 रुपये बताई जा रही है।

बात दें कि रामानुजनगर वन परिक्षेत्र की टीम नियमित रात्रिकालीन गश्त पर थी।

इसी दौरान संदेह के आधार पर सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 AC 1294 को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

जांच के दौरान वाहन से सागौन के चार लट्ठे बरामद हुए।

वन विभाग के परिक्षेत्रा अधिकारी ने बताया कि जब्त सागौन लकड़ी का कुल आयतन 0.508 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार 826 रुपये है। वहीं जब्त पिकअप वाहन की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताया गया है।

इस तरह कुल 2 लाख 47 हजार 826 रुपये मूल्य की जब्ती की कार्रवाई की गई। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33 एवं 52, छत्तीसगढ़ वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम, 1969 की धारा 5, 15 एवं 16 तथा ट्रांजिट नियम की धारा 29 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विभाग का कहना है कि जिले में अवैध कटाई और वन उपज की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वन अपराध में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रेंजर परिक्षेत्रा अधिकारी पूजा यादव द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत सुमेरपुर निवासी वाहन चालक सूरज साहू, एवं कमलेश साहू वाहन क्रमांक CG15AC1294.पिकप और लकड़ी जप्ती कर आगे कि वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है .

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई