
अंबिकापुर ब्यूरो
अतिक्रमण बना तबाही की वजह! गाड़ा सिली नाला का चेक डैम टूटा, लाखों की संरचना ध्वस्त
रामानुजनगर, सूरजपुर ग्राम पंचायत परशुरामपुर के गाड़ा सिली नाला पर निर्मित चेक डैम भारी बारिश और तेज जलप्रवाह के दौरान क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है,
वहीं घटना के बाद क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नदी के प्राकृतिक जल प्रवाह क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी उनका कहना है कि इससे पानी का प्राकृतिक मार्ग बाधित हुआ और तेज बहाव के दौरान चेक डैम पर अत्यधिक दबाव पड़ने से यह संरचना क्षतिग्रस्त हो गईहै,
लाखों की सरकारी संपत्ति को नुकसान
चेक डैम के टूटने से क्षेत्र के किसानों की सिंचाई प्रभावित होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है ।
साथ ही शासन द्वारा जल संरक्षण के लिए बनाई गई लाखों रुपये की यह संरचना बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के जल प्रवाह क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए और टूटे हुए चेक डैम की मरम्मत कराई जाए
ताकि आगे बरसात में ऐसी स्थिति न बने और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।अभी प्रशासनिक अधिकारियों का इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है
विदित हो कि जल श्रोत और सार्वजनिक नदी पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कि मांग करते हुए अतिक्रमण करने वालों का चिन्हा कित कर न्यालय प्रकरण दर्ज करने कि मांग किया है l







