
NSUI प्रतापपुर के द्वारा पौधे रोपकर व पर्यावरण बचाने का संदेश, बच्चों के बीच मनाया गया सरगुजा युवराज का जन्मदिन
NSUI जिला सचिव गोल्डी खान के नेतृत्व में हुआ आयोजन | कालिदास महाविद्यालय में पौधरोपण, प्राथमिक स्कूल में बच्चों को बांटा कॉपी-पेन और मिठाई व साथ ही केक काटा गया
सूरजपुर प्रतापपुर

जन्मदिन के अवसर को सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से जोड़ते हुए NSUI प्रतापपुर द्वारा आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। NSUI सूरजपुर के जिला सचिव गोल्डी खान के नेतृत्व में शासकीय कालिदास महाविद्यालय, प्रतापपुर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में बच्चों के साथ केक काटकर सरगुजा युवराज एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति श्री आदितेश्वर शरण सिंह देव जी का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय कालिदास महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। जिसमें NSUI जिला सचिव गोल्डी खान व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं से आगे आने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण की नींव तैयार करेंगे।
बच्चों के बीच काटा केक, बांटी शैक्षणिक सामग्री
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद NSUI जिला सचिव गोल्डी खान व वकार्यकर्ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर पहुंचे। यहां स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के चेहरों पर उस समय खुशी देखने को मिली, जब उन्हें कॉपी, पेन और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों जिला सचिव गोल्डी खान के द्वारा शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए नियमित पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने का संदेश दिया गया।
“सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े हों उत्सव”
NSUI जिला सचिव गोल्डी खान ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल औपचारिक उत्सव के रूप में मनाने के बजाय समाज और पर्यावरण के हित में सकारात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए। एक ओर पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्हें शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने कहा कि NSUI विद्यार्थियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते आई है और निभाते रहेगा रहेगा। युवाओं को समाज सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान इस कार्यक्रम में कालीदास महाविद्यालय के प्रचार सिंह सर , अखिलेश तिवारी, गोपीश्वर, अंकुश,एलिन एक्का , कुसुमलता प्रजापति,व मिडिल स्कूल से सतेन्द्र पटेल,व NSUI से सचिन जायसवाल,दीपक सिंह,अमानत,आयान अंसारी,साहिद, कमलेश ,नरायन, धर्मेंद्र,अमर सिंह,देव कुमार व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।


