शाला समिति के अध्यक्ष शशिनाथ तिवारी बनाये गए –समर्थकों मे उत्साह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल रामानुजनगर में शाला प्रबंधन समिति का गठन,

शशिनाथ तिवारी बने अध्यक्ष

रामानुजनगर। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल रामानुजनगर में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 24 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर शशिनाथ तिवारी को  घोषित किया गया।

शाला प्रबंधन समिति के गठन का उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। समिति विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समिति के गठन के दौरान विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर सरपंच रामसिंह, उपसरपंच दशरथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कपिल पाण्डेय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महामंत्री सौभाग्य दुबे, रिशी दुबे, शिवदयाल सिंह, प्राचार्य पीसी सोनी, दिलीप शर्मा, नरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवगठित शाला प्रबंधन समिति से विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में बेहतर वातावरण तैयार करने की उम्मीद जताई गई है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan