रामानुजनगर मे शाशकीय कार्य मे बाधा —सोशल मिडिया मे वीडियो बनाकर वायरल करने का लगा आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीएचसी रामानुजनगर में शासकीय कार्य में बाधा, BMO ने थाना में दी FIR की अर्जी

oplus_0

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप, स्टाफ का मनोबल गिरा

*रामानुजनगर, सूरजपुर।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में शासकीय कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार 14.08.2026 को थाना प्रभारी रामानुजनगर को पत्र लिखकर प्रकरण में FIR दर्ज करने की मांग की है।

BMO कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 1510 के अनुसार 08.08.2026 को कुछ व्यक्ति अस्पताल परिसर में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पत्र में उल्लेख है कि आरोपियों ने अस्पताल के अंदर वीडियो रिकॉर्डिंग की और उसमें काट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे न केवल अस्पताल की गरिमा प्रभावित हुई बल्कि स्टाफ का मनोबल भी गिरा है और शासकीय कार्य बाधित हो रहा है।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि अस्पताल के अंदर इस प्रकार की घटना शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ संस्थान की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाने वाली है। अतः प्रकरण की जांच कर उचित धाराओं में FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan