
ब्यूरो अंबिकापुर
कर्तव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल नकना में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
सरपंच सुंदर लाल सिंह ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
रामानुजनगर, सूरजपुर।
विकासखंड रामानुजनगर के कर्तव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल, नकना में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं समस्त स्टाफ द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ ग्राम नकना में प्रभात फेरी निकालकर की गई।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत नकना के माननीय सरपंच श्री सुंदर लाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय परिसर में तिरंगा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों, पालकों, शिक्षकों एवं बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।dविद्यालय प्रबंधन ने संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता को सुदृढ़ करते हुए एक विकसित, आत्मनिर्भर maojuऔर सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया जाएगा
aइस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिका एवं ग्रामवासी पालक अभिवाक गण मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत मे सभी को मिस्ठान का वितरण उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया l






