प्रधानमंत्री आवास हेतु जिले को मिला 2664 आवासों का लक्ष्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

 

अम्बिकापुर,,

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले को कुल 2664 नये आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में समस्त जनपद पंचायतों को लक्ष्यों को आबंटित करने का कार्य दिया गया है तथा स्थाई प्रतीक्षा सूची अनुरूप ही जिला पंचायत के माध्यम से उक्त लक्ष्य का शत् प्रतिशत स्वीकृति किया जा चूका है। एसईसीसी सर्वे सूची 2011 के पात्रता अनुसार ही हितग्राहियों का चयन स्थाई प्रतीक्षा सूची से किया जाता है। हितग्राहियों के पंजीयन हेतु आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मोबाईल नंबर तथा बैंक खाता की प्रति आवश्यक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016 से 2021 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में कुल 63241 का लक्ष्य प्राप्त है जिसमें 45174 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष आवासों में कार्य प्रगति पर है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan