एसएमडीसी अध्यक्ष सहित सदस्यों का हुआ चयन, विद्यालयों को नई दिशा की उम्मीद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसएमडीसी अध्यक्ष सहित सदस्यों का हुआ चयन, विद्यालय विकास को मिलेगी नई दिशा

रामानुजनगर – शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में विद्यार्थियों के पालकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन किया गया। समिति में श्रीमती रेखा सिंह को अध्यक्ष एवं लक्ष्मण प्रसाद साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जयकुमारी सिंह, फुल सिंह, मीनू खांडे, पार्वती रजवाड़े, तहरुनिशा, पारस सिंह, मोहन सिंह, रमेश कुमार, बबलू राम चौधरी एवं शंकर भट्ट को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कामता प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण दुबे, व्याख्याता हरेकृष्ण उपाध्याय रहमान खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पालक उपस्थित रहे। प्राचार्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि एसएमडीसी विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। समिति के सदस्य विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए कभी भी विद्यालय का निरीक्षण कर सकेंगे। विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समिति और विद्यालय प्रबंधन मिलकर कार्य करेंगे।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय भुवनेश्वरपुर में भी एसएमडीसी का गठन

वहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर में भी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया। यहां शंभूनाथ कुशवाहा को एसएमडीसी अध्यक्ष एवं प्रदीप झा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.आर. हितकर, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पालक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा नवनिर्वाचित एसएमडीसी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। एसएमडीसी के गठन से दोनों विद्यालयों में पालकों की सहभागिता बढ़ने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई गई।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan