
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर
आशिक खान
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास का प्रभार डी.पी. नागेश को
अम्बिकापुर अधिकारी डी.पी. नागेश को प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासक का कार्य सौंपा गया है। इस सम्बंध में आदिम जाति तथा आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार उपायुक्त एवं परियोजना प्रशासक श्री जे.आर. नागवंशी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप श्री डी.पी. नागेश वर्तमान कार्य के अतिरिक्त जिला सरगुज़ा में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासक का भी कार्य देखेंगे।
Author: Aashiq khan
Post Views: 136



